इंग्लैंड, स्पेन, इटली और जर्मनी की शीर्ष लीगों प्रीमियर लीग, ला लीगा, सीरी ए और बुंडेसलीगा ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो के खिलाफ संयुक्त बयान जारी किया है। इसमें मांग की गई है कि संगठन को चलाने के तरीके में बुनियादी बदलाव किया जाए। चारों लीगों ने विश्व फुटबॉल की संचालन संस्था के प्रमुख पर अपनी ताकत का दुरुपयोग करने और वर्ल्ड कप के कमर्शियल अधिकार निजी निवेशकों को बेचने की कोशिश करने का आरोप लगाया। लीगों ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हाल के वर्षों में फुटबॉल की दशकों पुरानी बुनियाद को गवर्नेंस की एक बुनियादी समस्या से खतरा पैदा हुआ है।"

फीफा के खिलाफ यूरोप की चार बड़ी लीगें एकजुट, जारी किया संयुक्त बयान

विवाद के केंद्र में 20 अरब डॉलर की वह योजना है, जिसके जरिये इन्फैंटिनो वर्ल्ड कप में हिस्सेदारी निजी संस्थाओं को बेचना चाहते थे। इसके बावजूद, अपने दस साल के कार्यकाल के सबसे गंभीर संकट का सामना कर रहे फीफा अध्यक्ष अब भी 2027 के चुनाव में उतरने का इरादा रखते हैं, ताकि 2031 तक चलने वाले आखिरी कार्यकाल के लिए चुने जा सकें। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन 18 नवंबर को बंद होगा, जबकि मतदान बाद में मोरक्को में होना है।

प्रायोजित
MYBC स्पोर्ट्सबुक पहले डिपॉज़िट पर $10 फ्री बेट एक मिनट में MYBC पर रजिस्टर करें और इसे क्लेम करें। रजिस्टर करें