मीडिया पैनल के 74 में से 65 फर्स्ट-प्लेस वोट और 713 पॉइंट्स के साथ लास वेगास एसेस की फॉरवर्ड ए'जा विल्सन को 2026 के लिए WNBA का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) चुना गया है। यह उनके करियर का पांचवां MVP अवॉर्ड है और लगातार तीसरा। अवॉर्ड लेने के बाद भावुक विल्सन ने कहा, "15 साल की ए'जा यहां बैठकर पांच बार की MVP बनने के सपने नहीं देख रही थी... वह तो बस इस दुनिया में टिके रहने का सपना देख रही थी।"

इस सीजन 41 मुकाबलों में विल्सन ने औसतन 26.2 पॉइंट्स, 9.4 रिबाउंड और 1.9 ब्लॉक किए। इस उपलब्धि के साथ लास वेगास एसेस की यह लीडर माइकल जॉर्डन और बिल रसेल की बराबरी पर पहुंच गई हैं। बास्केटबॉल इतिहास में सिर्फ करीम अब्दुल-जब्बार ने इनसे ज्यादा MVP खिताब जीते हैं। 30 साल की विल्सन अपने नौ सीजन में से आधे से ज्यादा में लीग की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी जा चुकी हैं।
प्रायोजित



